जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक : धुपेंद्र पांडेय

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक : धुपेंद्र पांडेय

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष धुपेंद्र पांडेय ने केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की निर्णय का स्वागत किया है.

विज्ञापन

सिमडेगा. आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष धुपेंद्र पांडेय ने केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की निर्णय का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक है. कहा कि देश में मूल जनगणना के साथ ही जातीय जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फ़ैसले से सामाजिक न्याय का अध्याय अत्यंत मजबूत होगा. यह देश के आम जनमानस की मांग थी. इससे भविष्य का भारत बनाने में एक बड़ा आधार मिलेगा.श्री पांडेय ने कहा है कि आजसू पार्टी ने समय-समय पर लगातार जातीय जनगणना की मांग उठायी है और यह फैसला पार्टी के दीर्घकालिक संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है.हमारी पार्टी ने अपने अधिवेशन में भी इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया है. उन्होंने कहा कि हमारा मानना रहा है कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में जहां सामाजिक और आर्थिक असमानताएं जटिल चुनौतियां पेश करती हैं वैसे में जातीय जनगणना के बिना समावेशी विकास और सामाजिक न्याय संभव नहीं है. यह फैसला न केवल हमारे इस संघर्ष को मान्यता देता है, बल्कि यह झारखंड के करोड़ों वंचित और हाशिए पर मौजूद समुदायों के लिए एक नयी उम्मीद लेकर आया है.यह फैसला झारखंड के इन समुदायों के लिए एक नया द्वार खोलेगा. जिससे सरकारी योजनाएं और संसाधन उन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगे. श्री धूपेंद्र पाण्डेय ने समाज के सभी वर्गों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और मीडिया से इस पहल का समर्थन करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola