25 अप्रैल को जन आक्रोश रैली भारी भाग लेने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. भाजपा जिला प्रभारी बबन गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को बताया कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में भाजपा ने एक बहुमूल्य कदम उठाया, जिसे विपक्षी पार्टी के नेताओं ने संसद में नारी शक्ति अधिनियम का विरोध किया. भाजपा द्वारा विपक्षी पार्टी के विरोध में जनाक्रोश रैली 25 अप्रैल को रांची में निकाली जायेगी, जिसमें सिमडेगा जिला से अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों का पुरजोर विरोध प्रदर्शन जन आक्रोश रैली के माध्यम से करेंगे. भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने भी कांग्रेस को महिलाओं का विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि यह कानून परिसीमन प्रक्रिया के बाद लागू होगा, जिससे यह 2029 के लोकसभा चुनावों के आसपास प्रभावी होने की संभावना है. इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है. जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस पार्टी को महिला विरोधी करार दिया. उन्होंने इसे लोकतंत्र के इतिहास में शर्मनाक बताया और कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करने की सोची-समझी रणनीति अपनायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola