बस व ट्रक में में टक्कर, कई लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2025 10:07 PM
बस व ट्रक में में टक्कर, कई लोग घायल
कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना के कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पर फिकपानी के समीप बस व ट्रक में भिड़ंत हो गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सिमडेगा से लोहरदगा जाने वाली शिव शक्ति नामक यात्री बस व एक ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना में बस में सवार रूबी देवी, शौर्य राज, प्रिसिला किंडो व गोरख प्रसाद को गंभीर चोट लगी. जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोट लगी है. यात्री बस सिमडेगा से लोहरदगा जा रही थी, वहीं ट्रक कोलेबिरा की ओर से सिमडेगा की ओर जा रहा था. घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में इलाज कराया गया. यात्रियों ने बताया कि शिव शक्ति यात्री बस के चालक की लापरवाही से यह घटना हुई. दुर्घटना होने के पूर्व भी दो बार बस चालक की लापरवाही से दुर्घटना होते-होते बची थी.
20 गरीबों के बीच राशन का वितरण
सिमडेगा. बीरू कांप्लेक्स में शनिवार को ट्रांस्मेटो डेवलपमेंट फाउंडेशन संस्था ने 20 गरीबों के बीच राशन का वितरण किया. मुख्य अतिथि के रूमें जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी. जोसिमा खाखा का स्वागत संस्था की पूनम लकड़ा, एभेंजेलिस्ता कंडुलना ने किया. संस्था द्वारा अब तक 40 लोगों के बीच चावल व दाल का वितरण किया जा चुका है. मौके पर मुखिया संगीता मिंज, साजदा खातून, सुनीता एक्का आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










