भाई ने टांगी से काट कर की बड़ी बहन की हत्या

Updated at : 14 Jun 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
भाई ने टांगी से काट कर की बड़ी बहन की हत्या

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

जलडेगा.

जलडेगा थाना अंतर्गत लमडेगा पंचायत के हुटुटुवा गंझूटोली गांव में बासदेव मांझी ने अपनी बड़ी बहन 62 वर्षीय जानकी कुमारी की टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए आरोपी को घर में ही घेर कर रखा. घटना की सूचना मिलते पुलिस निरीक्षक भिखारी राम, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, एसआइ सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए शनिवार को सदर अस्पताल भेजा जायेगा. इधर, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola