प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मिले भाजपा कार्यकर्ता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मिले भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
सिमडेगा. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से आवासीय कार्यालय में सिमडेगा के भाजपा नेता रवि गुप्ता, तुलसी साहू व नरेंद्र बड़ाइक ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नयी जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं. मौके पर नेताओं ने पुष्प गुच्छ व पारंपरिक शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सिमडेगा जिले की राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया. जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. भाजपा नेता रवि गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सिमडेगा आगमन का औपचारिक निमंत्रण देते हुए कहा कि उनके जिले में आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को नयी दिशा मिलेगी. तुलसी साहू व नरेंद्र ने भी सिमडेगा में पार्टी की गतिविधियों, जनसमस्याओं और आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र सिमडेगा जिले का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही सिमडेगा जिले का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










