ePaper

राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी

Updated at : 18 Jan 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी

बित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे के उद्देश्य से चलाये जा रहे न्याय तक पहुंच के लिए राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान के तहत रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर में निकली रैली सिमडेगा: लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे के उद्देश्य से चलाये जा रहे न्याय तक पहुंच के लिए राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान के तहत रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने किया. रैली व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर वीर बुद्धू चौक, महावीर चौक,झूलन सिंह चौक, प्रिंस चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः न्यायालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. रैली के माध्यम से आम नागरिकों को मध्यस्थता प्रक्रिया एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि मध्यस्थता विवादों के समाधान का एक सरल,त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है. जिससे पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से न केवल समय और धन की बचत होती है,बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंध भी बने रहते हैं. पीडीजे ने आम लोगों से अपील की कि वह अपने समझौता योग्य मामलों के निपटारे के लिए मध्यस्थता का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. प्राधिकार के सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान के तहत वैवाहिक विवाद,चेक बाउंस, सड़क दुर्घटना दावा, उपभोक्ता विवाद,सेवा संबंधी एवं अन्य मध्यस्थता योग्य मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जा रहा है. जिससे लंबित मामलों का बोझ कम होगा और न्याय तक पहुंच आसान बनेगी. जागरूकता रैली में सचिव मरियम हेमरोम, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव,बार एसोसिएशन के सचिव प्रद्युम्न सिंह सहित न्यायिक पदाधिकारी,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी,अधिवक्ता, मध्यस्थ एवं न्यायालय कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola