भ्रम फैला कर विभाजित करने की हो रही कोशिश, सावधान रहें : चंद्रकांत

Published at :18 Apr 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
भ्रम फैला कर विभाजित करने की हो रही कोशिश, सावधान रहें : चंद्रकांत

बोलबा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, संगठन और संस्कृति संरक्षण पर जोर

विज्ञापन

बोलबा. प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपाट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कुणाल जी समेत कई संत-महात्मा व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. मौके पर चंद्रकांत रायपाट ने कहा कि जब-जब समाज बंटा है, तब-तब उसे नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने समाज को संगठित रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भ्रम फैलाकर लोगों को विभाजित करने की कोशिशें हो रही हैं, जिनसे सावधान रहना जरूरी है. उन्होंने सरना व सनातन परंपरा को एक बताते हुए सामाजिक एकता का आह्वान किया. संघ के प्रांत प्रचारक कुणाल जी ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने प्रकृति से जुड़े सरना-सनातन परंपरा के मूल्यों को याद करते हुए सांस्कृतिक एकजुटता बनाये रखने की अपील की. रामरेखा धाम के महंत अखंड दास जी महाराज ने भगवान राम के आदर्शों का पालन करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन परंपरा से दूर हो गये हैं, उन्हें पुनः उससे जुड़ने की आवश्यकता है. सत्य को सनातन का आधार बताते हुए उन्होंने धर्म और संस्कृति के संरक्षण को समाज की मजबूती से जोड़ा. कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी समाज में बढ़ती चुनौतियों के बीच जागरूकता और एकता बनाये रखने पर बल दिया. इस दौरान दूसरे धर्म में गये कुछ लोगों की विधिवत सनातन धर्म में वापसी करायी गयी. सम्मेलन के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया तथा समाज में योगदान देने वाले पहान पुजारों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में कई स्थानीय कार्यकर्ताओं का योगदान रहा. आयोजन को सफल बनाने में बोलबा विहिप उपाध्यक्ष अघना खड़िया, टकबर सिंह, गौरीशंकर सिंह, हीरा प्रधान, भानुप्रताप सिंह, अजय जायसवाल, संजय कुमार, चंद्रदेव मंडल, शेखर जायसवाल, मुन्ना बड़ाइक आदि का योगदान सराहनीय रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola