समन्वय के साथ कार्य करें सभी विभाग : उपायुक्त

Published at :18 Apr 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
समन्वय के साथ कार्य करें सभी विभाग : उपायुक्त

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला ने बताया कि वर्ष 2026 के जनवरी से मार्च की अवधि में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में कमी दर्ज की गयी है, जिसे उन्होंने जनजागरूकता अभियानों का सकारात्मक परिणाम बताया. उपायुक्त ने पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय उच्च पथ-143 से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गयी कि अरानी और पंडरीपानी में उच्चस्तरीय पुलों की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है. वहीं सिमडेगा-बिरमित्रापुर खंड में प्रस्तावित आठ नये पुलों का निर्माण कार्य शुरू होकर प्रगति पर है. पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे जर्जर और दुर्घटना संभावित पेड़ों की पहचान कर हटाने की कार्रवाई जारी है. नगर परिषद ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आवंटन की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिये. हिट एंड रन मामलों की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया. एनएच-320जी पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य में दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, संकेतक बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और गड्ढों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये. स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्कूल बसें मानकों के अनुरूप पीले रंग की हों और उनमें जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाये. साथ ही प्रशिक्षित चालक, वैध लाइसेंस, वाहन के कागजात, फिटनेस और मेडिकल किट सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, नप प्रशासक अरविंद तिर्की, अमित डुंगडुंग, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola