मिलावटी पनीर को नष्ट कर दुकानदारों पर की गयी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण
विज्ञापन
सिमडेगा. उपायुक्त के निर्देश व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया. लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मेन रोड स्थित आदर्श बेकरी का निरीक्षण किया, जहां लगभग 22 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद हुआ. टीम ने नमूना संग्रह करते हुए मौके पर ही पनीर को दुकानदार की उपस्थिति में नष्ट कराया. निरीक्षण के दौरान सुधामा होटल में साफ-सफाई व पनीर एवं मसालों की जांच की गयी. यहां स्वच्छता में कमी पाये जाने पर संचालक को सात दिनों के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को हिदायत दी गयी कि वह खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें और प्रतिष्ठान में स्वच्छता बनाये रखें. खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि पैकेज्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, निर्माता का पता तथा एफएसएसएआइ लाइसेंस नंबर की जांच कर लें. पेय पदार्थ विक्रेताओं को भी निर्देश दिया गया है कि वह उत्पादों को सीधे धूप से दूर रखें, क्योंकि अधिक गर्मी से प्लास्टिक के तत्व पेय में मिलकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इधर बस स्टैंड क्षेत्र में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लंघन पर चार दुकानदारों से कुल पांच रुपये का जुर्माना वसूला गया और दोबारा उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










