ePaper

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू

Updated at : 07 Feb 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू

विज्ञापन

जलडेगा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नामांकन कक्षा छह से नौ छात्राओं के लिए किया जा रहा है. विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के अंतर्गत अनाथ, एकल अभिभावक की संतान, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली, आदिम जनजाति की बच्चियां तथा वह छात्राएं जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गयी हैं या पढ़ाई छोड़ चुकी हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी. नामांकन के लिए इच्छुक छात्राओं के लिए यह आवश्यक होगा कि उनके आवेदन पत्र माता समिति द्वारा अनुशंसित हो. सभी संबंधित आवेदन पत्र विद्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा किये जायेंगे. विद्यालय प्रबंधन समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि वह पात्र बच्चियों का समय पर नामांकन करा कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित आवासीय शिक्षा का लाभ दिलायें.

पूर्व प्रधानाध्यापक का निधन, शोक

जलडेगा. प्रखंड के आरसी मलि भीतबुना के पूर्व प्रधानाध्यापक सह पल्ली पुरोहित फादर अजीत सिंह का निधन हो गया. बताया जाता है कि वे लंबे समय से बीमार थे. दिवंगत फादर अजीत 1993 से भीतबुना पल्ली में पल्ली पुरोहित की सेवा दे रहे थे. उनके निधन की खबर से आरसी चर्च के विश्वासियों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है. लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola