ePaper

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 19 Jan 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

सरस्वती पूजा व गांधी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, दिये गये दिशा-निर्देश

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी की प्रभात रंजन ज्ञानी अध्यक्षता में सरस्वती पूजा एवं गांधी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से सरस्वती पूजा के आयोजनों व विधि-व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान पूजा पंडालों के पदधारियों से पूजा के समय आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी. अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस व गांधी मेला को देखते हुए सरस्वती पूजा का विसर्जन 25 जनवरी को किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को शाम चार से पांच बजे के बीच सभी प्रतिमाओं का विसर्जन हर हाल में सुनिश्चित किया जाये. थाना प्रभारी रोहित रजक ने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित पूजा समिति के साउंड सिस्टम को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में गांधी मेले को लेकर भी चर्चा की गयी. मेले के आयोजन की समीक्षा करते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला परिसर में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गयी. अग्निशमन विभाग ने मेला आयोजकों को निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए अग्निशमन वाहन की सुचारू पहुंच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. मेले में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. 26 जनवरी को सड़क पर लगने वाली दुकानों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिये गये. बताया गया कि दुकानें दोपहर 12 बजे के बाद ही लगेंगी तथा मुख्य सड़क पर 10 फीट का मार्ग खाली छोड़ते हुए सदर अस्पताल के गेट तक दुकानें लगायी जायेंगी. निर्धारित दूरी नहीं छोड़ने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ बैजू उरांव ने कहा कि मेले के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. थाना प्रभारी रोहित रजक ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी. नगर परिषद प्रशासक अरविंद तिर्की ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए गांधी मेले के विधिवत आयोजन को लेकर संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद, सिटी मैनेजर आकाश डेविड सिंह, शांति समिति के सदस्य व सरस्वती पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola