भाजपा सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर कार्यक्रम नौ को

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
भाजपा सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर कार्यक्रम नौ को

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के उपलब्धियों का कार्यक्रम का आयोजन नौ जून को दोपहर दो बजे से भाजपा कार्यालय में किया जायेगा.

विज्ञापन

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के उपलब्धियों का कार्यक्रम का आयोजन नौ जून को दोपहर दो बजे से भाजपा कार्यालय में किया जायेगा.कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू उपस्थित रहेगे. इस संबंध में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों की कार्य उपलब्धि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया है. जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव को संयोजक और राकेश रविकांत, सुजान मुंडा, हीरा राम को सह संयोजक बनाया गया है. कोलेबिरा मंडल के लिए महेश कुमार सिंह को संयोजक और जलेश्वर विलहोर, चिंतामणि कुमार को सह संयोजक बनाया गया है. जलडेगा मंडल के लिए जगेश्वर बिंझिया को संयोजक और रामेश्वर सिंह, विरेन्द्र साहू को सह संयोजक बनाया गया है. बोलबा मंडल के लिए संयोजक किशोर कुमार सिंह को और रमेश दास, फाल्गुन नायक को सह संयोजक बनाया गया है. बांसजोर मंडल के लिए संयोजक तपेश्वर साहू को और मुकुंद सिंह, निशा बड़ाइक को सह संयोजक बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola