सातवीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप में झारखंड ने दर्ज की जीत
Updated at : 07 May 2017 1:26 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : भोपाल में खेले जा रहे सातवीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2017 में आज 7 मई को खेले गए तीसरे मैच में हॉकी झारखण्ड का मुकाबला हॉकी कुर्ग के साथ हुआ. इस मैच में झारखण्ड ने दीपिका सोरेंग के 1 गोल, 47 वें मिनट में किये गए 2 गोल , संगीता कुमारी के […]
विज्ञापन
सिमडेगा : भोपाल में खेले जा रहे सातवीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2017 में आज 7 मई को खेले गए तीसरे मैच में हॉकी झारखण्ड का मुकाबला हॉकी कुर्ग के साथ हुआ. इस मैच में झारखण्ड ने दीपिका सोरेंग के 1 गोल, 47 वें मिनट में किये गए 2 गोल , संगीता कुमारी के 15वें, 29वें एवं 45वें मिनट में किये 3 गोल तथा अलबेला रानी टोप्पो के 35 वें मिनट किये 1 गोल के बदौलत मैच 6-0 से मैच जीत कर पूरा 3 अंक अर्जित किया.
इस जीत के हॉकी झारखण्ड का क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना आसान हो गया है. अपने पहले मैच में हमारी टीम हॉकी कर्नाटक को 5-3 से एवं दूसरे मैच में ऑल इंडिया साई को 2-0 से पराजित कर चुकी है. झारखण्ड टीम में रीमा बाखला, दीप्ती कुल्लू, अलबेला रानी टोप्पो,नीतू कुमारी, सुप्रिया मुंडू, सम्मी बड़ा, अंजू केरकेट्टा , प्रिया डुंगडुंग,सुषमा कुमारी,व्यूटी डुंगडूंग,अंशु लकड़ा, मरियम सोरेंग , सलीमा टेटे, अल्फा केरकेट्टा ,संगीता कुमारी, वेतन डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, अनिमा तिरु शामिल है . कोच के रूप में प्रतिमा बरवा, मैनेजर मनोज कोनबेगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




