महिला समूहों के बीच ऋण का वितरण

Published at :09 Mar 2014 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
महिला समूहों के बीच ऋण का वितरण

सिमडेगा : पाकरटांड़ में नाबार्ड एवं शारदा संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 22 महिला स्वयं सहायता समूह के बीच बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक मार्शल गुड़िया ने 12 लाख 36 हजार रुपये ऋण का वितरण किया. महिलाओं को खता बही सही ढंग से […]

विज्ञापन

सिमडेगा : पाकरटांड़ में नाबार्ड एवं शारदा संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 22 महिला स्वयं सहायता समूह के बीच बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक मार्शल गुड़िया ने 12 लाख 36 हजार रुपये ऋण का वितरण किया.

महिलाओं को खता बही सही ढंग से रखने के बारे में बताया गया. संस्था के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजरुन सिंह ने महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जब तक महिलाओं का विकास नहीं होगा तब तक गांव का विकास नहीं होगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया निर्मला कुजूर, सोहन बडिंग, रीना कुमारी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola