जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published at :04 Mar 2014 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
जनजीवन अस्त-व्यस्त

बांसजोर में हत्या के विरोध में माओवादियों का सिमडेगा बंद सिमडेगा : भाकपा माओवादी द्वारा आहूत सिमडेगा जिला बंद का व्यापक असर रहा. सभी दुकानें सुबह से ही बंद रही तथा यात्रा ी वाहन नहीं चले. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा. यात्रा वाहन नहीं चलने से सड़कें वीरान रही. सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु […]

विज्ञापन

बांसजोर में हत्या के विरोध में माओवादियों का सिमडेगा बंद

सिमडेगा : भाकपा माओवादी द्वारा आहूत सिमडेगा जिला बंद का व्यापक असर रहा. सभी दुकानें सुबह से ही बंद रही तथा यात्रा ी वाहन नहीं चले. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा. यात्रा वाहन नहीं चलने से सड़कें वीरान रही.

सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु लोगों की उपस्थिति काफी कम रही. कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा. स्कूल कॉलेज खुले रहे, किंतु दूर-दराज से आने वाली विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में कोई असर नहीं पड़ा. बंद के कारण कचहरी परिसर में भी कम भीड़ देखी गयी. वादों का निबटारा प्रभावित हुआ. बंद का असर साप्ताहिक हाट-बाजारों पर भी पड़ा. डेली मार्केट भी प्रभावित हुआ. दूर-दराज के सब्जी विक्रेता नहीं पहुंचे. परिणाम स्वरूप सब्जी के दामों में तेजी देखी गयी. यात्रा वाहन नहीं चलने के कारण यात्रियों को इधर-उधर भटकते हुए देखा गया.

बंद के कारण लगभग 60 लाख का व्यवसाय प्रभावित हुआ. बानो रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का परिचालन सुचारू रहा. सभी ट्रेनें समय से आयी तथा गयी. इधर जिले के विभिन्न प्रखंडों कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, बांसजोर, बोलबा, ठेठइटांगर, कुरडेग, केरसई, पाकरटांड़ प्रखंड में भी बंद का असर देखा गया. ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें बंद रही तथा वाहन नहीं चले. समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी.

फल दुकानें अचानक बंद हो गयी : बंद के दौरान बस स्टैंड के आसपास की फल दुकानें प्रत्येक बंद में खुली रहती थी. आज भी बस स्टैंड के आसपास की फल दुकानें खुली थी. किंतु सुबह में कोई व्यक्ति फल दूकानदारों से कहा कि बंद के दौरान भी दुकान खोले रखे हो. यह सुनते ही अचानक सभी फल दुकानें बंद हो गयी.

ठेठईटांगर सरकारी कार्यालय बंद रहे : प्रखंड में बंद का व्यापक असर देखा गया. बंद के दौरान यहां कुछ सरकारी कार्यालयों को भी बंद देखा गया. थाना से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित डाक घर तथा लैंपस कार्यालय भी बंद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola