बारिश के कारण कटी सड़क

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से जामपानी पुल के निकट सड़क कट गयी. जिससे दुर्घटना की संभावना बन गयी है. यह स्थिति पुल के निकट गार्डवाल का निर्माण नहीं करने के कारण उत्पन्न हुई है. यदि यही स्थिति रही तो अगले बरसात में पिछले साल वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है. पिछले साल […]
ठेठइटांगर(सिमडेगा) : पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से जामपानी पुल के निकट सड़क कट गयी. जिससे दुर्घटना की संभावना बन गयी है. यह स्थिति पुल के निकट गार्डवाल का निर्माण नहीं करने के कारण उत्पन्न हुई है.
यदि यही स्थिति रही तो अगले बरसात में पिछले साल वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है. पिछले साल अत्यधिक बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कट गयी थी. जिससे वाहनों का आवागमन कई दिनों तक बाधित रहा था. एनएच 143 होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. एनएच के मुख्य अभियंता ने निरीक्षण के बाद कहा था कि तीन माह के अंदर गार्डवाल का निर्माण करा दिया जायेगा. किंतु आठ माह गुजर जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. इधर फिर वहीं स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बन गयी है. हालांकि ठेकेदार द्वारा मिट्टी भराने का काम शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




