तेज आंधी के साथ ओले पड़े

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर में शुक्रवार की रात्रि तेज आंधी के साथ जमकर ओड़ पड़े. साथ ही मुसलाधार बारिश भी हुई. तेज आंधी व ओले से कई घरों को क्षति पहुंची तथा कई पेड़ भी गिर गये. साथ ही फसलों की भी बरबादी हुई. जानकारी के मुताबिक रात्रि लगभग दो बजे तेज आंधी के साथ मुसलाधार […]
ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर में शुक्रवार की रात्रि तेज आंधी के साथ जमकर ओड़ पड़े. साथ ही मुसलाधार बारिश भी हुई. तेज आंधी व ओले से कई घरों को क्षति पहुंची तथा कई पेड़ भी गिर गये. साथ ही फसलों की भी बरबादी हुई. जानकारी के मुताबिक रात्रि लगभग दो बजे तेज आंधी के साथ मुसलाधार बारिश शुरू हो गयी.
साथ ही जम कर ओलाबारी भी हुई. आंधी व बारिश से ठेठइटांगर बेलाटोली निवासी मेनोन लकड़ा का घर, प्रदीप बड़ाइक, विनोद कुमार आदि की दुकान एवं घर क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा कई पेड़ गिर गये. इससे सलगापोछ बोलबा रोड जाम हो गया. बाद में ग्रामीणों द्वारा पेड़ को हटाया गया. चारों ओर ओले ही नजर आ रहे थे. बताया जाता है कि ओले की वजन एक सौ ग्राम से दो सौ ग्राम तक था. ओलाबारी से गेहूं के फसल के अलावा महुआ, चारमंजी, लाह, आम, केउंद के फल भी पूरी तरह बरबाद हो गये. साथ ही किसानों द्वारा लगायी गयी सब्जियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
विधायक ने क्षेत्र का दौरा किया : कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया तथा क्षेत्र की स्थिति से अवगत हुए. विधायक श्री एक्का ने जेसीबी मशीन उपलब्ध करा कर सड़कों पर गिरे पेड़ों का हटाने का भी काम किया.
जलडेगा में भी तबाही : जलडेगा प्रखंड में भी शुक्रवार की रात्रि तेज आंधी व बारिश हुई. इससे कई पेड़ उखड़ गये तथा बिजली के पोल भी गिर गये. कोनमेरला में मोतिउर्रहमान के घर पर पेड़ गिरा, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर में रखे सामान भी बरबाद हो गये. इसके अलावा फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




