पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या

Published at :27 Feb 2014 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा पंचायत के डांड़गुरदा महारानटोली में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस संबंध में एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक डांड़गुरदा महारानटोली निवासी 25 वर्षीय कमल सोरेंग का उनके रिश्तेदारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था. […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा पंचायत के डांड़गुरदा महारानटोली में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस संबंध में एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक डांड़गुरदा महारानटोली निवासी 25 वर्षीय कमल सोरेंग का उनके रिश्तेदारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था. इसी क्रम में सोमवार को कमल सोरेंग व उसके रिश्तेदारों के बीच मारपीट हुई. मारपीट के दौरान कमल सोरेंग को अंदरूनी गंभीर चोटें आयी.

परिणाम स्वरूप मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं हत्या के आरोपी बाबुलाल डुंगडुंग, चरकु सोरेंग व पुष्पा सोरेंग को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola