सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी : बिशप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2016 6:20 AM
विज्ञापन
संत फ्रासिंस स्कूल हार्टिंगहोड़े का स्थापना दिवस मना बानो : बानो प्रखंड के हार्टिंगहोड़े स्थित संत फ्रासिंस स्कूल में 12वां स्थापना दिवस सह खेलकूद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संत फ्रासिंस की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. ज्वाय, लव व मर्सी वर्गों में आयोजित […]
विज्ञापन
संत फ्रासिंस स्कूल हार्टिंगहोड़े का स्थापना दिवस मना
बानो : बानो प्रखंड के हार्टिंगहोड़े स्थित संत फ्रासिंस स्कूल में 12वां स्थापना दिवस सह खेलकूद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संत फ्रासिंस की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया.
इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. ज्वाय, लव व मर्सी वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. मेढक रेस, 100 मी, 200 मी, बैलून रेस व बिस्कुट रेस के अलावा अन्य स्पर्द्धा हुई. लव ग्रुप विजयी रहा. इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया आसेन डांग व विशिष्ट अतिथि के रूप में छोटनागापुर डायोसिस के बिशप नोवेल होमरोम व जयमसीह हेमरोम उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है. खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है.
संचालन जोविकिम समद ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रचार्य नेलसन सुरीन ने किया. इस अवसर पर मेबल हेमरोम, ऑस्कर हेमरोम, सामुएल हेमरोम के आलावा अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अब्राहम, पौलुस बुढ़, कांति बजराय, संध्या हेमरोम, सुषमा हेमरोम, परशुराम सिंह, पतरस लुगुन, सिप्रियन लुगुन, सुषमा नाग व मुसा सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










