खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2016 8:13 AM
बानो : बानो प्रखंड अंतर्गत जलडेगा गांव में खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गये. सभी को बानो सामुदायिक हेल्थ केंद्र में भरती कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभु कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति में सुधार है. मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को जलडेगा गांव […]
बानो : बानो प्रखंड अंतर्गत जलडेगा गांव में खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गये. सभी को बानो सामुदायिक हेल्थ केंद्र में भरती कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभु कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति में सुधार है. मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को जलडेगा गांव के नांदू महतो की मां जंगल से खुखड़ी लेकर आयी थी.
रात में खुखड़ी को पका कर परिवार के सभी सदस्यों ने खाया. इसके बाद सुबह से सभी की तबीयत खराब होने लगी. सभी को उल्टी व दस्त होने लगे. रविवार को गांववालों ने बानो सामुदायिक केंद के चिकित्सकों को जानकारी दी. चिकित्सकों ने एक टीम को जलडेगा गांव भेजा. पीड़ित लोगों को सामुदायिक हेल्थ केंद्र, बानो लाया गया. खुखड़ी खाने से नांदू महतो, देवकी देवी, पवन महतो, सुनीता कुमारी, मोहबइत देवी, सूरज महतो व सावित्री देवी बीमार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










