उदघाटन मैच में जलडेगा ने चटकटोली को हराया
Updated at : 30 Sep 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

जराकेल में स्वतंत्रता सेनानी शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू बानो : कनारोवा पंचायत के जराकेल में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. इसके उदघाटन मैच में सिंह इज किंग एकादश जलडेगा ने चटकटोली लचरागढ़ […]
विज्ञापन
जराकेल में स्वतंत्रता सेनानी शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
बानो : कनारोवा पंचायत के जराकेल में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. इसके उदघाटन मैच में सिंह इज किंग एकादश जलडेगा ने चटकटोली लचरागढ़ को 1-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मुख्य अतिथि समाज के प्रखंडअध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि लोकनाथ सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है. एक दूसरे को जोड़ने के लिए खेल सशक्त माध्यम है
मैच में रेफरी की भूमिका विनोद बड़ाइक, जयंत सिंह व चुन्नु सिंह ने निभायी. मौके पर रामकिशोर सिंह, रवि सिंह, दुर्गा सिंह, भुखनाथ सिंह, सोनू सिंह, संतोष सिंह, नरायण सिंह, मुन्ना सिंह, महेश्वर सिंह, रमेश्वर सिंह, लालमोहन सिंह,कमल सिंह व छटू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




