क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2016 7:38 AM
विज्ञापन
सिमडेगा़ गुलजार गली स्थित होटल अपर्णा में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष मो यूसुफ खान ने की. बैठक में संघ के सचिव विजय पुरी ने पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. इस वर्ष के कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. अधिवक्ता शमीम अख्तर ने कहा कि […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ गुलजार गली स्थित होटल अपर्णा में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष मो यूसुफ खान ने की. बैठक में संघ के सचिव विजय पुरी ने पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया.
इस वर्ष के कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. अधिवक्ता शमीम अख्तर ने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. राम कैलाश राम ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित करने की आवश्यकता है.
इग्नेस तिर्की व सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन को और भी सुदृढ़ बनाने की जरूरत है.धन्यवाद ज्ञापन सुहैब शाहिद ने किया. बैठक में अधिवक्ता सगीर अहमद, श्रीराम पुरी, सुनील सहाय, सुनील कुमार, जवाहर चौधरी, तसलीम आरिफ, तौकीर उसमानी, शशि भूषण मिश्रा, अधिवक्ता विजय बक्शी, मो गयास, प्रेम कुमार शर्मा व आदित्य भारती सहित अन्य उपस्थित थे. बैठक से पूर्व एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुबोजित मौलिक के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










