अंधकार से ज्योति की ओर ले जाता है क्रूस

Updated at : 15 Sep 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
अंधकार से ज्योति की ओर ले जाता है क्रूस

उत्सव. नानेसेरा पल्ली में क्रूस विजय महोत्सव मनाया गया सिमडेगा : नानेसेरा पल्ली परिसर में क्रूस विजय महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान फादर इग्नासियुस बा ने संपन्न कराया. बच्चों को संदेश देते हुए फादर इग्नासियुस ने कहा कि क्रूस हमें अंधकार से ज्योति […]

विज्ञापन
उत्सव. नानेसेरा पल्ली में क्रूस विजय महोत्सव मनाया गया
सिमडेगा : नानेसेरा पल्ली परिसर में क्रूस विजय महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान फादर इग्नासियुस बा ने संपन्न कराया. बच्चों को संदेश देते हुए फादर इग्नासियुस ने कहा कि क्रूस हमें अंधकार से ज्योति की ओर ले जाता है. क्रूस विजय पर्व हम सभी के लिए महान पर्व है. क्रूस पाप पर विजय का चिह्न है. क्रूस मुक्ति का प्रतीक है तथा हमें पापों के जाल से स्वतंत्र कराता है.
फादर इग्नासियुस ने कहा कि आज का दिन क्रूसवीर बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. क्रूसवीर बच्चे अपने जीवन को यीशु ख्रीस्त के क्रूस को समर्पित करें. प्रार्थना करें एवं परम प्रसाद को पवित्र हृदय से ग्रहण करें. कार्यक्रम के दौरान क्रूसवीर बच्चों को क्रूस प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अजीत , सिस्टर कृपा व संजू निर्मला के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola