निर्मला हाई स्कूल को दोहरा खिताब, नहीं मिली ट्रॉफी
Updated at : 02 Aug 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

कुरडेग (सिमडेगा) : माइकल किंडो स्टेडियम में चल रहे सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. बालिका वर्ग में निर्मला उच्च विद्यालय खालिजोर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय को 1-0 से एवं बालक वर्ग में भी निर्मला उच्च विद्यालय ने कुरडेग उच्च विद्यालय को 1-0 से पराजित कर दोनों ही […]
विज्ञापन
कुरडेग (सिमडेगा) : माइकल किंडो स्टेडियम में चल रहे सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. बालिका वर्ग में निर्मला उच्च विद्यालय खालिजोर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय को 1-0 से एवं बालक वर्ग में भी निर्मला उच्च विद्यालय ने कुरडेग उच्च विद्यालय को 1-0 से पराजित कर दोनों ही वर्ग के खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. मौके पर बीइइओ सुमित्रा तिर्की, श्रवण बड़ाइक,संतोष गुप्ता, चामु बड़ाइक, नौशाद परवेज आदि उपस्थित थे.
प्रतियोगिता के नाम पर की गयी खानापूरी
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के नाम पर खानापूरी मात्र की गयी. विजेता एवं उप विजेताओं को ट्रॉफी तक नहीं दी गयी. टीम के खिलाड़ी निराश हो कर मैदान लौटे. ट्रॉफी नहीं मिलने से खिलाड़ियों एवं दर्शकों में भी आक्रोश था. आयोजन समिति के सदस्यों का कहना था कि हमें किसी प्रकार का फंड मुहैया नहीं कराया गया है. किसी प्रकार प्रतियोगिता का आयोजन कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




