एएनएम की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Published at :19 Jan 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
एएनएम की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

सिमडेगा : पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली की शुरुआत सदर अस्पताल परिसर से निकाली गयी. सदर अस्पताल के डीएस डॉ विनोद उरांव ने हरी क्षंडी दिखा कर रैली को विदा किया. रैली में शामिल छात्राएं मुख्य पथ, झूलन […]

विज्ञापन

सिमडेगा : पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली की शुरुआत सदर अस्पताल परिसर से निकाली गयी. सदर अस्पताल के डीएस डॉ विनोद उरांव ने हरी क्षंडी दिखा कर रैली को विदा किया. रैली में शामिल छात्राएं मुख्य पथ, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक होते हुए नीचे बाजार तक गये.

यहां से वापस पुन: सदर अस्पताल पहुंचे. रैली में शामिल छात्राएं पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना है, पोलियो को जड़ से मिटाना है आदि नारेबाजी कर रहे थे. रैली का नेतृत्व एएनएम स्कूल की प्राचार्या लीली शॉ , शिक्षिका नीलम सुरेन, ओडिल टोप्पो, सिम्मी, सुषमा, डीपीएम अनिल बरला, हाकिम प्रधान आदि कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola