कोर्ट के फैसले के बाद दखल दिलायी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 7:42 AM

विज्ञापन

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर की एक जमीन व चार कमरे के मकान पर आठ साल से चल रहे विवाद को कोर्ट द्वारा सुलझा लिया गया़ कोर्ट के फैसले के बाद न्यायालय कर्मियों की उपस्थिति में जमीन मालिक लीलावती देवी को जमीन पर लाल झंडा गाड़ कर दखल दिलाया गया. जानकारी के मुताबिक खाता नंबर 200 एवं […]

विज्ञापन
ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर की एक जमीन व चार कमरे के मकान पर आठ साल से चल रहे विवाद को कोर्ट द्वारा सुलझा लिया गया़ कोर्ट के फैसले के बाद न्यायालय कर्मियों की उपस्थिति में जमीन मालिक लीलावती देवी को जमीन पर लाल झंडा गाड़ कर दखल दिलाया गया. जानकारी के मुताबिक खाता नंबर 200 एवं प्लॉट नंबर 3216 पर लीलावती देवी व संजय विश्वास के बीच आठ साल से विवाद चल रहा था.
मामला सिविल कोर्ट में चल रहा था. सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन के फैसले के बाद मंगलवार को सिविल कोर्ट के नाजिर सुरेश कुमार चौधरी, अनुसेवक भगवान सिंह, नवीन कुमार, फुलवा उरांव, संदीप हेरजें एवं सअनि राम अनूप प्रसाद , महिला पुलिस सीतामनी कुमारी व कृष्णा बड़ाइक वहां पहुंचे और दावेदार संजय विश्वास की उपस्थिति में जमीन पर बने घर का ताला खोलवा और लीलावती देवी को जमीन पर दखल दिलाया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola