करंट लगने से एक व्यक्ति घायल

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के भेड़िकुदर करमटोली में विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय बोसो लोहरा खेत में काम करने गया था. इसी क्रम में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गया. इस घटना में वह गंभीर रूप से […]
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के भेड़िकुदर करमटोली में विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय बोसो लोहरा खेत में काम करने गया था.
इसी क्रम में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि उक्त स्थल पर एक विद्युत पोल काफी झूका हुआ है जो घटना का कारण बन रहा है. इससे पूर्व भी एक सात वर्षीय बच्ची बेबी कुमारी तार की चपेट में आ गयी थी.
इस घटना में उसे हाथ की अंगुली गंवानी पड़ी थी. उक्त झुके पोल को ठीक करने के लिये कई बार विभागीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया. किंतु नतीजा सिफर निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




