मांदर की थाप पर थिरके डीसी

Published at :17 Sep 2013 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
मांदर की थाप पर थिरके डीसी

सिमडेगा : जिले में प्रकृति पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थलों पर करम देवता की पूजा–अर्चना की गयी. करम डाली को स्थापित कर पहान द्वारा पूजा–अर्चना संपन्न कराया गया. विशेष रूप से सरना स्थल पर करमा पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास मनाया गया. यहां पर उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो सहित कई […]

विज्ञापन

सिमडेगा : जिले में प्रकृति पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थलों पर करम देवता की पूजाअर्चना की गयी. करम डाली को स्थापित कर पहान द्वारा पूजाअर्चना संपन्न कराया गया. विशेष रूप से सरना स्थल पर करमा पर्व धूमधाम हर्षोल्लास मनाया गया. यहां पर उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो सहित कई अधिकारियों ने भी भाग लिया.

पूजाअर्चना के बाद पाहन बाबूलाल ने करमाधरमा की कथा सुनायी. उपस्थित लोगों ने कथा को श्रद्धा के साथ सुना. पूजाअर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मांदर की थाप पर उपायुक्त सहित अधिकारियों अन्य लोगों ने नृत्य किया. नृत्य गीत का सिलसिला देर रात तक जारी था.

सुबह में करम डाली का विसर्जन किया गया. विसर्जन जुलूस में शामिल लोग करमदेव का गीत गा रहे थे तथा मांदर की थाप पर झूम रहे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से हरिश्चंद्र भगत, बिरिया उरांव, मनोज उरांव, गुडलु उरांव, संजीत उरांव, डोली उरांव, शिव चरण उरांव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola