सिमडेगा में महुआ चुनने के विवाद में 4 लोगों की हत्या

कुरडेग थाना क्षेत्र कुटमाकच्छर के महुवाडीह बस्ती में दो परिवारों के बीच महुआ चुनने को लेकर विवाद हो गया जिसमें 4 लोगों की जाने चली गयी. घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुटमा कछार महुआ टोली में आज सुबह छह बजे के लगभग में दो परिवार के बीच विवाद हो गया.
रविकांत साहू
सिमडेगा : कुरडेग थाना क्षेत्र कुटमाकच्छर के महुवाडीह बस्ती में दो परिवारों के बीच महुआ चुनने को लेकर विवाद हो गया जिसमें 4 लोगों की जाने चली गयी. घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुटमा कछार महुआ टोली में आज सुबह छह बजे के लगभग में दो परिवार के बीच विवाद हो गया.
विवाद के दौरान ही दोनों परिवार के लोग गुस्से में आकर एक दूसरे पर टांगी दौली साबल से वार कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को कुरडेग अस्पताल लाया गया कुरडेग अस्पताल में ही दो घायल की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर को सिमडेगा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, जिसकी मौत भी रास्ते में हो गयी.
घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सहदेव साव सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में किया एवं घटना में शामिल दोनों परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त टांगी साबल दौली आदि हथियार को जब्त कर लिया.
डीएसपी सहदेव साव ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों परिवार के बीच महुआ चुनने को लेकर यह घटना हुई है. पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




