196 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
196 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद, आरोपी फरार

जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापामारी

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. 25 मार्च को एसपी श्रीकांत एस खोटरे को गुप्त सूचना मिली थी कि बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिंहारजोर जामडीह निवासी कृष्णा सिंह अपने घर में अवैध विदेशी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहा है. सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जामडीह स्थित कृष्णा सिंह के घर एवं दुकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान कुल 196 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गयी. एसडीपीओ बैजू उरांव के अनुसार आरोपी कृष्णा सिंह (उम्र 45 वर्ष), पिता स्वर्गीय जेठु सिंह, निवासी सिंहारजोर जामडीह, छापेमारी के दौरान फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

बरामद शराब

स्टर्लिंग रिजर्व बी7 (180 एमएल) 18 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी7 (375 एमएल) 4 बोतल, आइकोनिक व्हाइट (180 एमएल) 3 बोतल, रॉयल चैलेंज (375 एमएल) 6 बोतल, मैकडॉवेल नंबर-1 (375 एमएल) 1 बोतल, इम्पीरियल ब्लू (375 एमएल) 1 बोतल, रॉयल स्टैग (375 एमएल) 12 बोतल, रॉयल स्टैग (180 एमएल) 32 बोतल, रॉयल चैलेंज (180 एमएल) 25 बोतल, रॉयल झारखंड (200 एमएल) 50 बोतल, रॉयल झारखंड (300 एमएल) 7 बोतल, रॉयल झारखंड (600 एमएल) 22 बोतल तथा किंगफिशर बीयर (650 एमएल) 15 बोतल शामिल हैं.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola