भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया

Updated at : 14 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया

सिमडेगा. विधायक सह भाजपा प्रत्याशी विमला प्रधान ने पतराटोली रामरेखा, बिलहोर टोली, मानेडांड़, केरबेड़ा व फूलझर आदि क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है. मौके पर मुख्य रूप से लीलू राम […]

विज्ञापन

सिमडेगा. विधायक सह भाजपा प्रत्याशी विमला प्रधान ने पतराटोली रामरेखा, बिलहोर टोली, मानेडांड़, केरबेड़ा व फूलझर आदि क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है. मौके पर मुख्य रूप से लीलू राम अग्रवाल, लक्ष्मण बड़ाइक, लक्ष्मी मुखिया, रूनी कुमारी, कमला कुमारी, हीरा राम आदि उपस्थित थे. इधर महिला मोरचा के सदस्यों ने प्रचार वाहन के साथ वार्ड नंबर 14 में प्रचार प्रसार किया तथा भाजपा प्रत्याशी विमला प्रधान के लिए वोट मांगे. मौके पर नंदनी दास, सुनीता देवी, रीना देवी आदि उपस्थित थे. सुंदरपुर व मैनाबेड़ा में भी प्रचार-प्रसार किया गया. मौके पर सतीश पांडेय, अशोक रजक, मनोज चौबे, संजय केवट, कुमुद प्रसाद आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola