गो माता की पूजा अर्चना की गयी

Updated at : 31 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
गो माता की पूजा अर्चना की गयी

सिमडेगा. सोनारटोली स्थित गोपाल गोशाला में धर्माथ समिति के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर गो माता की पूजा अर्चना की गयी. पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा अर्चना पंडित वासुदेव गौतम ने संपन्न करायी. यजमान की भूमिका नरेश जैन व अशोक जैन ने निभायी. इस अवसर पर […]

विज्ञापन

सिमडेगा. सोनारटोली स्थित गोपाल गोशाला में धर्माथ समिति के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर गो माता की पूजा अर्चना की गयी. पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा अर्चना पंडित वासुदेव गौतम ने संपन्न करायी. यजमान की भूमिका नरेश जैन व अशोक जैन ने निभायी. इस अवसर पर गायों को नहला धोला कर माला पहनाया गया. श्रद्धालुओं ने गो माता के प्रसाद स्वरूप सवा मन खुराक चढ़ायी. श्रद्धालुओं ने गो माता को प्रसाद खिलाया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन जैन, पवन मित्तल, कैलाश अग्रवाल, जगदीश तामडि़या, बजरंग पिथरिया, शंभु अग्रवाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. गोपाष्टमी उत्सव मनाया गयासरखुटोली रूटकुटांड़ में गोपाष्टमी उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर सुबह आठ बजे से अखंड हरिनाम कीर्तन प्रारंभ किया गया जिसका समापन रात्रि आठ बजे किया गया. अखंड हरि कीर्तन में सरखुटोली, गारया, किनबिरा, दुंदुकछार की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. गाये की शोभा यात्र भी निकाली गयी.कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा उमाकांत महाराज, भुनेश्वर पंडा, नंदकिशोर दास, दुलभंजन वृतिया, शिवशंकर प्रसाद, लक्ष्मीकांत प्रसाद, किशोर राय कोटवार, महेश साहू, साधु मांझी, कुन्नु वृतिया, केदार प्रसाद, रामानंद प्रसाद,करमु प्रधान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola