प्रेमी युगल ने थाने में शादी रचायी

Updated at : 28 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने थाने में शादी रचायी

फोटो फाइल:28एसआइएम:9-शादी रचाते प्रेमी युगलसिमडेगा: महिला थाना में प्रेमी युगल ने शादी रचायी. महिला थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर की उपस्थिति में उक्त प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. पंडित रावण बाबा ने विधिवत विवाह संपन्न कराया. जानकारी के मुताबिक बरसलोया निवासी झारखंड जगुवार पुलिस बल में कार्यरत राजेश नायक का गांव के ही सरिता […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:28एसआइएम:9-शादी रचाते प्रेमी युगलसिमडेगा: महिला थाना में प्रेमी युगल ने शादी रचायी. महिला थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर की उपस्थिति में उक्त प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. पंडित रावण बाबा ने विधिवत विवाह संपन्न कराया. जानकारी के मुताबिक बरसलोया निवासी झारखंड जगुवार पुलिस बल में कार्यरत राजेश नायक का गांव के ही सरिता कुमारी के साथ पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने के बाद भी युवक शादी से इनकार कर रहा था. विवश हो कर युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत दर्ज होते ही महिला थाना प्रभारी ने युवक को उसके घर से पकड़ कर थाने लाया. युवती एवं उसके परिवार वालों को भी बुलाया गया. युवक-युवती एवं उनके परिवार वालों की रजामंदी से थाना परिसर स्थित मंदिर में ही दोनो की शादी करायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola