एंथ्रेक्स रोगियों से संबंधित जानकारी मांगने पर भड़के सीएस

Updated at : 27 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
एंथ्रेक्स रोगियों से संबंधित जानकारी मांगने पर भड़के सीएस

कोई भी सूचना देने से किया इनकारप्रतिनिधिसिमडेगा. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एडीएन प्रसाद के इन दिनों मिजाज तल्ख हो गये हैं. मीडिया कर्मियों द्वारा कोई भी जानकारी मांगे जाने पर सीधा मुंह बात नहीं कर रहे हैं. बानो प्रखंड के कुरूचडेगा टोंगरीटोली में एंथ्रेक्स का प्रकोप है. इसे लेकर ग्रामीणों में जागरूकता लाने […]

विज्ञापन

कोई भी सूचना देने से किया इनकारप्रतिनिधिसिमडेगा. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एडीएन प्रसाद के इन दिनों मिजाज तल्ख हो गये हैं. मीडिया कर्मियों द्वारा कोई भी जानकारी मांगे जाने पर सीधा मुंह बात नहीं कर रहे हैं. बानो प्रखंड के कुरूचडेगा टोंगरीटोली में एंथ्रेक्स का प्रकोप है. इसे लेकर ग्रामीणों में जागरूकता लाने एवं प्रचार प्रसार करने में एक ओर मीडिया कर्मियों से सहयोग मांगा जा रहा है. वहीं दूसरे ओर सीएस डॉ प्रसाद द्वारा मीडिया कर्मियों को कोई जानकारी देने से इनकार किया जा रहा है. कोई भी सवाल करने पर वह भड़क जा रहे हैं. प्रभात खबर प्रतिनिधि द्वारा जब एंथ्रेक्स से ग्रसित अस्पताल में भरती रोगियों की स्थिति के बारे में पूछा गया तो वह भड़क गये.उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई जानकारी नहीं है, जो पता करना है, अस्पताल में जा कर जानकारी ले लें. कुछ दिन पूर्व भी सीएस द्वारा खुद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी थी. इस दौरान एक पत्रकार ने जब उनसे सवाल किया तो वह बिल्कुल भड़क गये और उक्त मीडिया कर्मी को बुरा भला कह डाला. हालांकि एंथ्रेक्स का गंभीर मामला होने के कारण मीडिया कर्मियों ने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दिखायी और मामले को रफा दफा कर दिया. लेकिन सवाल यहां यह उठाता है कि इतनी गंभीर बीमारी से जिले का एक प्रखंड जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर सीएस का यह रवैया कहां तक सही है. सीएस ने पिछले दिनों भी एक मौके पर यह भी कहा था कि वह अब मोबाइल पर किसी को कोई सवाल का जवाब नहीं देंगे. किसी को यदि सवाल पूछना है तो वह मेरे सामने आकर बात करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola