शंख नदी छठ घाट की स्थिति बदतर

Updated at : 25 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
शंख नदी छठ घाट की स्थिति बदतर

25 एसआईएम: 7- बदहाल शंख छठ घाटसिमडेगा. शहरी क्षेत्र से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित शंख छठ घाट की स्थिति पूरी तरह से बदहाल बनी हुई है. प्रशासन द्वारा शंख छठ घाट तथा शंख छठ घाट पहुंच पथ की मरम्मत की बातें कही गयी थी, किंतु आज तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो […]

विज्ञापन

25 एसआईएम: 7- बदहाल शंख छठ घाटसिमडेगा. शहरी क्षेत्र से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित शंख छठ घाट की स्थिति पूरी तरह से बदहाल बनी हुई है. प्रशासन द्वारा शंख छठ घाट तथा शंख छठ घाट पहुंच पथ की मरम्मत की बातें कही गयी थी, किंतु आज तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है. शंख छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती तथा श्रद्धालु सैंकड़ों वाहनों में सवार हो कर पूजा अर्चना करने जाते है. शाम टोली से लेकर गरजा पहाड़ तक सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे बने हुए है. शंख छठ घाट आयोजन समिति की ओर से प्रशासन से शंख छठ घाट तथा रोड की मरम्मत की मांग की गयी थी. किंतु घाट की मरम्मत तो दूर की बात है. रोड की मरम्मति का कार्य भी शुरू भी नहीं हो सका है. जबकि छठ महोत्सव 27 अक्तूबर से ही शुरू हो रहा है. आयोजन समिति के लोगों ने कहा कि बदहाल घाट तथा रोड का निरीक्षण बीडीओ द्वारा किया गया है. उनके द्वारा मरम्मत कार्य कराने की बातें कही थी. किंतु आज तक काम शुरू नहीं हो सका है. मालूम हो कि शंख छठ घाट का नजारा बिहार के गंगा तट पर छठ के अवसर पर होने वाले दृश्य के समान होता है. शहरी क्षेत्र के छठ तालाब में भी छठ पूजा का आयोजन होता है. यहां पर भी काफी संख्या में व्रती छठ करती है. छठ तालाब की सफाई नगर पंचायत द्वारा करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola