व्यावसायी से 13 हजार की लूट

ग्रामीणों ने एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कियासिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के रामरेखाधाम घाटी के निकट से अपराधियों ने एक व्यवसायी से हथियार के बल पर 13 हजार रुपये लूट लिये. ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के […]
ग्रामीणों ने एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कियासिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के रामरेखाधाम घाटी के निकट से अपराधियों ने एक व्यवसायी से हथियार के बल पर 13 हजार रुपये लूट लिये. ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक टैंसेरा निवासी ब्रजनंद प्रसाद कोटरा साप्ताहिक बाजार मोटरसाइकिल से आ रहा था. इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आये चार अपराधियों ने उन्हें रोक कर हथियार के बल पर 13 हजार रुपये लूट लिये. लूटपाट के दौरान ग्रामीण वहां जमा हो गये. लुटेरे को खदेड़ा तथा एक अपराधी गुझरिया निवासी सिधेश्वर तिर्की को धर दबोचा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




