बानो में महिलाओं ने ओझा को मार डाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा/बानो : बानो स्थित कुरूचडेगा टोंगरी टोली में महिलाओं ने ओझा-गुणी करनेवाले लोरेंग बडिंग (54) को लाठी-पत्थर से मार डाला. घटना सोमवार रात 10.30 बजे की है. लोरेंगे अपने घर में सोया था. कुछ महिलाएं उसके घर जाकर खाने खिलाने के बहाने उसे साथ ले गये. कुछ दूर जाने पर महिलाओं ने मिल कर लोरंग […]
विज्ञापन
सिमडेगा/बानो : बानो स्थित कुरूचडेगा टोंगरी टोली में महिलाओं ने ओझा-गुणी करनेवाले लोरेंग बडिंग (54) को लाठी-पत्थर से मार डाला. घटना सोमवार रात 10.30 बजे की है. लोरेंगे अपने घर में सोया था. कुछ महिलाएं उसके घर जाकर खाने खिलाने के बहाने उसे साथ ले गये. कुछ दूर जाने पर महिलाओं ने मिल कर लोरंग को मार डाला.
जानकारी के मुताबिक, गांव में अज्ञात बीमारी के पिछले कुछ दिनों में सात लोगों की मौत हो चुकी है. गांव के लोग इसके लिए लोरेंग बडिंग को जिम्मेवार मान रहे थे. लोरेंग की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










