लीड ::5::: सवा तीन करोड़ का व्यवसाय हुआ

वाहन बाजार में जबदश्त बिकवाली, ज्वेलरी व इलेक्ट्रॉनिक दूकानों में लगी भीड़फोटो: 21 एसआईएम: 12- साउंड एंड विजन में लगी ग्राहकों की भीड़. 15- बांबे स्टील में उमड़ी ग्राहकों की भीड़. 16- गोपालजी ज्वेलर्स में गहनों की खरीदारी करते लोग.सिमडेगा. धनतेरस के अवसर पर लगभग सवा 3 करोड़ का व्यवसाय हुआ. धनतेरस के अवसर पर […]
वाहन बाजार में जबदश्त बिकवाली, ज्वेलरी व इलेक्ट्रॉनिक दूकानों में लगी भीड़फोटो: 21 एसआईएम: 12- साउंड एंड विजन में लगी ग्राहकों की भीड़. 15- बांबे स्टील में उमड़ी ग्राहकों की भीड़. 16- गोपालजी ज्वेलर्स में गहनों की खरीदारी करते लोग.सिमडेगा. धनतेरस के अवसर पर लगभग सवा 3 करोड़ का व्यवसाय हुआ. धनतेरस के अवसर पर शहरी क्षेत्र के दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही ज्वेलरी, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, बरतन दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. दुकानों में भव्य रूप संे ग्राहकों के लिये सजाया गया. दो पहिया वाहन, ट्रैक्टर, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों मंे प्रत्येक खरीदारी पर विशेष उपहार तथा छूट ग्राहकों को दिया गया. धनतेरस के अवसर पर अन्य समुदाय के लोगों को भी खरीदारी करते हुए देखा गया. शाम के बाद विभिन्न दूकानों में ग्राहकों की भीड़ में जबरदश्त इजाफा देखने को मिला. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मुख्य रूप से एलइडी टीवी, वासिंग मशीन, फ्रिज, मिक्सर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक चुल्हा के अलावा अन्य उत्पादों की जबरदस्त बिक्र ी हुई. ज्वलेरी दुकानों में पुराने चांदी के सिक्क ों के अलावा सोने-चांदी के ज्वेलरी की अच्छी बिकवाली हुई. शहरी क्षेत्र के बरतन दुकानों में भी सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. शाम को बरतन दुकानों में भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं थी. ग्राहकों ने छठ में उपयोग आनेवाले बरतनों की भी खरीदारी की.किस व्यवसाय में कितने का व्यापारदो पहिया वाहन: 65 लाख ट्रैक्टर, टेंपो व चारपहिया वाहन: 1 करोड़ 70 लाखज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक व बरतन दुकान: 95 लाख.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




