बानो में महिलाओं ने ओझा को मार डाला

Updated at : 21 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
बानो में महिलाओं ने ओझा को मार डाला

– लोरेंग बडिंग ओझा-गुणा का काम करता था- घर से ले जाकर लाठी-पत्थर से कर दी गयी हत्याफोटो: 21 एसआईएम:11- शोकाकुल परिजन.बानो थाना क्ष्ेात्र में अज्ञात बीमारी से हुई सात मौत के लिये ओझा गुणी को जिम्मेवार मान रहे थे ग्रामीणप्रतिनिधि, सिमडेगा / बानोबानो स्थित कुरूचडेगा टोंगरी टोली में महिलाओं ने ओझा-गुणी करनेवाले लोरेंग बडिंग […]

विज्ञापन

– लोरेंग बडिंग ओझा-गुणा का काम करता था- घर से ले जाकर लाठी-पत्थर से कर दी गयी हत्याफोटो: 21 एसआईएम:11- शोकाकुल परिजन.बानो थाना क्ष्ेात्र में अज्ञात बीमारी से हुई सात मौत के लिये ओझा गुणी को जिम्मेवार मान रहे थे ग्रामीणप्रतिनिधि, सिमडेगा / बानोबानो स्थित कुरूचडेगा टोंगरी टोली में महिलाओं ने ओझा-गुणी करनेवाले लोरेंग बडिंग (54) को लाठी-पत्थर से मार डाला. घटना सोमवार रात 10.30 बजे की है. लोरेंगे अपने घर में सोया था. कुछ महिलाएं उसके घर जाकर खाने खिलाने के बहाने उसे साथ ले गये. कुछ दूर जाने पर महिलाओं ने मिल कर लोरंग को मार डाला.गांव सात लोगों की हो चुकी है मौतजानकारी के मुताबिक, गांव में अज्ञात बीमारी के पिछले कुछ दिनों में सात लोगों की मौत हो चुकी है. गांव के लोग इसके लिए लोरेंग बडिंग को जिम्मेवार मान रहे थे. लोरंेग की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया : आज ही मैंने पदभार ग्रहण किया है. घटना की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola