अगस्तुस उच्च विद्यालय बना ओवर ऑल चैंपियन

सिमडेगा. गुमला के चैनपुर स्थित लुथरन उच्च विद्यालय में जीइएल चर्च द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में अगस्तुस उच्च विद्यालय किनकेल के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हए ओवर ऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. यहां के खिलाड़ी सभी इवेंट में अव्वल रहे. खिलाडि़यों का नेतृत्व स्कू ल के शारीरिक शिक्षक एरिक मिंज […]
सिमडेगा. गुमला के चैनपुर स्थित लुथरन उच्च विद्यालय में जीइएल चर्च द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में अगस्तुस उच्च विद्यालय किनकेल के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हए ओवर ऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. यहां के खिलाड़ी सभी इवेंट में अव्वल रहे. खिलाडि़यों का नेतृत्व स्कू ल के शारीरिक शिक्षक एरिक मिंज व शिक्षिका सुरजोवाला मिंज कर रहे थे. विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाध्यापिका रोजरोमोला तिर्की सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकों ने बधाई दी है. पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में एफनुस लकड़ा, प्रेमिका कुल्लू, सहनशील मिंज, विपिन एक्का, सलमा लकड़ा, जुदस लकड़ा, अनिमा एक्का, निरा खलखो, आनंदित लकड़ा, विभव एक्का, सुगी कुमारी, अविनाश कुजूर, नोमिता केरकेट्टा, दिव्या कुजूर, विमल कुल्लू, निकोदिन मिंज, प्रवीण मिंज, उपासना तिग्गा शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




