महिलाएं एकजुट हो कर आगे आयें: एनोस एक्का

Updated at : 20 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं एकजुट हो कर आगे आयें: एनोस एक्का

झारखंड पार्टी का महिला सम्मेलन संपन्नप्रतिनिधिजलडेगा(सिमडेगा). प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में झारखंड पार्टी का प्रखंड स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह पार्टी के केंद्रीय सचिव एनोस एक्का एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मतियस बागे, जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, जिला प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल, […]

विज्ञापन

झारखंड पार्टी का महिला सम्मेलन संपन्नप्रतिनिधिजलडेगा(सिमडेगा). प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में झारखंड पार्टी का प्रखंड स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह पार्टी के केंद्रीय सचिव एनोस एक्का एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मतियस बागे, जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, जिला प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रमुख एमलेन कोंगाड़ी उपस्थित थे. अतिथियों को स्वागत माला पहना कर स्वागत गान प्रस्तुत कर किया गया. मौके पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक एनोस एक्का ने कहा कि महिलाएं एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए आगे आयें. झारखंड पार्टी हमेशा आपके साथ है. उन्होंने कहा कि महिलाएं ही देश की दिशा व दशा बदल सकती है. झारखंड पार्टी महिलाओं के उत्थान के लिए तत्पर है. महिलाओं का शोषण जारी है. महिला मंडल को अब तक एनजीओ का दर्जा नहीं दिया गया है. पंचायतों को अधिकार भी नहीं दिया गया है. इस अवसर पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडली को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन सुबरदानी लुगून ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सुभाष साहू ने किया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुजीत कुमार नाग, तिलेश्वर साहू, संतोष साहू, फिलिप होरो, मसकल्याण सुरीन, कोमल कंडूलना, विवयाना कंडूलना, ढोलो सिंह के अलावा 29 महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola