40 जिंदा कारतूस व बंदूक की लूट

Updated at : 19 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
40 जिंदा कारतूस व बंदूक की लूट

कोलेबिरा. प्रखंड के बरवाडीह ग्राम से पिछले 16 अक्तूबर को भिंसेंट टेटे का लाइसेंसी बंदूक बीबीएल एबी 8201912 सहित 12 बोर के 40 जिंदा गोली अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया. कोलेबिरा थाना को अपने दिये लिखित आवेदन में भिंसेंट टेटे ने बताया कि उक्त तिथि को रात्रि करीब 12 बजे छत के रास्ते उनके घर […]

विज्ञापन

कोलेबिरा. प्रखंड के बरवाडीह ग्राम से पिछले 16 अक्तूबर को भिंसेंट टेटे का लाइसेंसी बंदूक बीबीएल एबी 8201912 सहित 12 बोर के 40 जिंदा गोली अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया. कोलेबिरा थाना को अपने दिये लिखित आवेदन में भिंसेंट टेटे ने बताया कि उक्त तिथि को रात्रि करीब 12 बजे छत के रास्ते उनके घर में तीन व्यक्ति घूस आये. घर में घूस कर उन्हांेने भिंसेंट की पत्नी मेरी टेटे को अपने कब्जे में लेकर उससे रुपयों की मांग की. तीनों व्यक्ति अपने मुंह को गमछा से बांधे हुए थे. पैसे देने में असमर्थता जताने पर पर उन्होंने जबरदस्ती उनके पर्स में रखे हुए 1000 रुपये ले लिया. इसके बाद उनके घर में रखे आलमीरा को खोला और उसमें रखे बंदूक और जिंदा कारतूस को ले कर चले गये. उन्होंने ने इस संबंध में कोलेबिरा थाने कांड संख्या 46/14 के तहत मामला दर्ज करा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola