मनरेगा को और बेहतर बनायें
Updated at : 15 Oct 2014 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में जिला विकास अभिकरण के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय सघन सहभागी नियोजन अभ्यास प्रशिक्षण का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त आंजनेलुयु दोड्डे उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन डीडीसी श्री दोड्डे ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित […]
विज्ञापन
सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में जिला विकास अभिकरण के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय सघन सहभागी नियोजन अभ्यास प्रशिक्षण का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त आंजनेलुयु दोड्डे उपस्थित थे.
कार्यक्रम का उदघाटन डीडीसी श्री दोड्डे ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री दोड्डे ने कहा कि सहभागी नियोजन के माध्यम से मनरेगा को और भी बेहतर बनायें.
वर्तमान समय में मनरेगा की स्थिति ठीक नहीं है. जिसे देखते हुए सरकार द्वारा यह नयी योजना की शुरुआत की जा रही है. इसके माध्यम से ग्राम स्तर पर योजनाओं के चयन में पारदर्शिता आयेगी. उन्होंने सहभागी नियोजन की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाता था. किंतु इसमें पारदर्शिता नहीं झलकती थी.
परिणाम स्वरूप सहभागी योजना के तहत योजनाओं का चयन करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत गांव स्तर पर ही ग्रामीणों की राय से योजनाओं का चयन कर ग्राम सभा में लाया जायेगा. ग्रामीणों द्वारा चयनित योजनाओं को ही ग्राम सभा द्वारा पारित कर जिला को भेजा जायेगा. डीडीसी ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में बीपीटी का चयन किया जायेगा तथा प्रत्येक पंचायत के लिए तीन सदस्यीय बीपीटी का गठन भी किया जायेगा. उक्त दल द्वारा गांव का दौरा कर समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों की राय से योजनाएं बनायी जायेगी.
जिसे ग्राम सभा में लाया जायेगा. डीडीसी श्री दोड्डे ने यह भी कहा कि गांव के लोग अपने गांव को बाहरी व्यक्तियों के अपेक्षा अधिक जानते हैं. उन्हें गांव की स्थिति की जानकारी भी अधिक होती है. शासन ने सहभागी नियोजन को गांव के विकास के लिए आधारभूत माना है. सहभागी एक प्रक्रिया है जो समुदाय की समस्याओं को चिह्न्ति करने में मदद करता है.
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने सहभागी नियोजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी. कार्यक्रम का संचालन बीपीओ महफुजुर्रहमान किया. स्वागत भाषण सनीदयाल शर्मा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएमआरडीएफ के शशिकांत वर्मा, रीमा खाखा, जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची, डीपीओ श्री सिन्हा , उमेश बड़ाइक के अलावा अन्य पदाधिकारी व जिले के विभिन्न प्रखंडों के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




