सिमडेगा : समाहरणालय में लगा जनता दरबार, विधवा व वृद्धा पेंशन की मांग लेकर पहुंचे फरियादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 7:53 PM
रविकांत साहू, सिमडेगा समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कई फरियादी आपने फरियाद लेकर पहुंचे. सभी लोगों ने आईटीडीए निदेशक सलन भुइंया और जिला जन शिकायत पदाधिकारी रेणु बाला को लिखित रूप से समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. फरियादियों की समस्याओं से अवगत होने के […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कई फरियादी आपने फरियाद लेकर पहुंचे. सभी लोगों ने आईटीडीए निदेशक सलन भुइंया और जिला जन शिकायत पदाधिकारी रेणु बाला को लिखित रूप से समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. फरियादियों की समस्याओं से अवगत होने के बाद संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कार्रवाई हेतु आवेदन अग्रसारित किया गया.
जनता दरबार में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए. जलडेगा के नवाटोली खरवागढ़ा निवासी लीलावती कुमारी एवं दुबराज सिंह ने आवेदन के माध्यम से बताया कि जलडेगा लैंपस में हम दोनों द्वारा 10 हजार व पांच हजार कुल 15 हजार रुपये की राशि जमा की गयी थी. परंतु लैंपस के द्वारा उक्त राशि की निकासी नहीं हो पा रही है. राशि दिलाने की की मांग की गयी.
श्री भुइंया ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. कोलेबिरा के अघरमा डुमरीह निवासी राम अवतार लोहरा ने जनता दरबार के माध्यम से आवेदन सौंपते हुए बताया कि मेरी निजी जमीन का सरकारी अमीन के द्वारा मापी कराने की कृपा की जाए. एक सप्ताह के अंदर कोलेबिरा सीओ को उक्त जमीन का सरकारी अमीन के द्वारा मापी कराने का निर्देश दिया गया.
फिलीसीता डुंगडुंग, सिलबिया तिर्की, सिबी डुंगडुंग ने विधवा पेंशन, सुमराय सोरेंग, मगन कुल्लू, कस्ती देवी ने वृद्धा पेंशन, शिवानी कुमारी ने दिव्यांग पेंशन का आवेदन सौंपा. जनता दरबार के माध्यम से बिजली, जमीन विवाद, पेंशन, राशन कार्ड आदि कई समस्याओं को लेकर फरियादियों ने जनता दरबार में आवेदन दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










