पाइप लाइन से पेट्रोल की चाेरी कर रहे युवक जलने से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 12:01 AM
जलडेगा : बोंगेरा अदेलबेडा के पास पेट्रोल पाइप लाइन से पेट्रोल चोरी की घटना में एक व्यक्ति की जल कर मौत हो गयी. पाइप लाइन से ड्रिल मशीन से छेद कर पेट्रोल चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था. इसी क्रम में आग लग गयी, जिससे चोरी का प्रयास कर रहे व्यक्ति की मौत […]
जलडेगा : बोंगेरा अदेलबेडा के पास पेट्रोल पाइप लाइन से पेट्रोल चोरी की घटना में एक व्यक्ति की जल कर मौत हो गयी. पाइप लाइन से ड्रिल मशीन से छेद कर पेट्रोल चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था. इसी क्रम में आग लग गयी, जिससे चोरी का प्रयास कर रहे व्यक्ति की मौत हो गयी.
मृतक का नाम माना गंझू बताया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बांसजोर ओपी प्रभारी अरुण कुमार सिंह, जलडेगा थाना प्रभारी फिलिफ मिंज और ओड़िशा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. इधर, पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










