सिमडेगा : जनता दरबार में एसपी संजीव कुमार ने कहा- पुलिस जनता की सेवक

Updated at : 10 Sep 2019 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : जनता दरबार में एसपी संजीव कुमार ने कहा- पुलिस जनता की सेवक

रविकांत साहू, सिमडेगा जलडेगा प्रखंड के लोमबोई पंचायत तिलाईजारा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अभियान एसपी निर्मल गोप व बीडीओ संजय कुमार कोंगाड़ी उपस्थित थे. जनता दरबार में […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

जलडेगा प्रखंड के लोमबोई पंचायत तिलाईजारा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अभियान एसपी निर्मल गोप व बीडीओ संजय कुमार कोंगाड़ी उपस्थित थे. जनता दरबार में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसपी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन आपकी सेवा में तत्पर है. जनता के सहयोग से ही उग्रवाद व नक्सवाद को समाप्त किया जा सकता है.

उन्‍होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसका लाभ उठाएं. लाभ लेने में कठिनाई हो रही हो तो अधिकारियों तक पहुंचे. शिक्षा बल देते हुए उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें. एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने वाले कमजोर बच्चियों को नि:शुल्क कोचिंग दिया जायेगा.

उन्‍होंने कहा कि अवैध शराब का धंधा नहीं करें. वैसे लोगों पर पुलिस कारवाई करेगी. डायन प्रथा पर भी चर्चा करते हुए कहा कि यह एक अंधविश्वास है डायन जैसी कोई चीज नहीं होती. किसी भी व्यक्ति को चोर कह हत्या न करें. बल्कि पुलिस प्रशासन को सूचना दें. बीडीओ संजय कुमार कोंगाडी ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व इलाके में निकलना मुश्किल था पर आज रात में भी लोग आवागमन कर रहे हैं.

उन्‍होंने कहा कि शांति व सुरक्षा के बिना विकास असंभव है. उन्होंने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री मान धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, सहित कई योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक बतलाया. जनता दरबार को अभियान एसपी निर्मल गोप, इंस्पेक्टर रवि प्रकाश, टिनगिना मुखिया सेतेंग कनडुलना, मुखिया शिशिर डांग सहित अन्य लोगो ने संबोथित किया. स्वागत भाषण थाना प्रभारी फिलिफ मिंज व धन्यवाद ज्ञापन पुलिस इंस्पेक्टर रवि प्रकाश ने किया. मंच संचालन समाजिक कार्यकर्त्ता सुभाष साहू ने किया.

ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं. मुखिया शिशिर डांग ने पंचायत से संबंधित कई समस्याओं के बारे में बताया. उन्‍होंने कहा कि पंचायत के बासैर गांव तक सड़क नहीं है. आवागमन में भारी परेशानी होती है. उन्‍होंने पंचायत में पुल-पुलिया, पीसीसी, चबूतरा, विद्युतीकरण सहित कई समस्याओं से अवगत कराया. गंझुटोली निवासी महेश्वर सिंह ने गांव में पेयजल, सड़क, गार्डवाल, विद्युतीकरण कराने के साथ कई मांगे रखी. पतरस कंडुलना ने अपने खोये हुए बेटे को खोजने की गुहार लगायी.

लोमबोई के मनसिद लूगून ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, छुटे हुए गांव में विद्युतीकरण करने तथा शराब पर अंकुश लगाने की मांग की. सेवानी तोपनो ने विधवाओं को पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की. आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में 30 रुपये लिये जाने की बात कही. प्रेमचंद सिंह, जीतन कंडुलना सहित अन्य लोगों ने भी कई मांग रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola