वन विभाग ने सखुआ का बोटा व ट्रैक्टर पकड़ा

Updated at : 26 Jun 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग ने सखुआ का बोटा व ट्रैक्टर पकड़ा

कोलेबिरा : कोलेबिरा वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार ने गुप्त सूचना पर लगभग 50 हजार रुपये के सखुआ का बोटा तथा बगैर नंबर के ट्रैक्टर को जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोलेबिरा वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत रैसिया पंचायत के कोंडेकेरा वनटोली में […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार ने गुप्त सूचना पर लगभग 50 हजार रुपये के सखुआ का बोटा तथा बगैर नंबर के ट्रैक्टर को जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोलेबिरा वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत रैसिया पंचायत के कोंडेकेरा वनटोली में नदी के किनारे तस्करों द्वारा एक ट्रैक्टब्पर सखुआ का 11 बोटा तस्करी के लिए काट कर छिपाया गया है.

सूचना मिलने पर वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार ने एक टीम बनायी. टीम में वनपाल कृष्ण देव सिंह, वनरक्षी प्रदीप कुल्लू एवं गृह रक्षक दल के जवान थे. टीम ने बताये गये स्थान पर सोमवार शाम छापामारी की. सखुआ के 11 बोटे एवं बगैर नंबर के एक ट्रैक्टर को जब्त कर वन परिसर लाया गया. वन विभाग के पदाधिकारियों के अनुसार लकड़ी की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गयी है. वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola