सिमडेगा : लाखों रुपये की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 9:29 PM

विज्ञापन

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला बाजार में पिछले दिनों दिन दहाड़े लाखों की हुई लूटपाट की घटना का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की. जानकारी के अनुसार 31 मई को जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला साप्तहिक बाजार में […]

विज्ञापन

।। रविकांत साहू ।।

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला बाजार में पिछले दिनों दिन दहाड़े लाखों की हुई लूटपाट की घटना का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की.
जानकारी के अनुसार 31 मई को जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला साप्तहिक बाजार में लगभग सुबह 9.30 बजे लूटपाट की घटना को हथियार के बल पर अंजाम दिया गया था. लूटपाट की घटना में लगभग 12 अपराधी शामिल थे.

अपराधियों ने सबसे पहले हवाई फायरिंग कर व्यापारियों में दहशत फैलाया उसके बाद रिवाल्वर की नोंक पर तीन व्यापारियों से लगभग 3 लाख 85 हजार रुपये की लूट कर टेंपो से कोलेबिरा की ओर फरार हो गए थे.

मामले में पुलिस ने टीम बना कर छानबीन करते हुए घटना का उद्भेदन कर जलडेगा थाना क्षेत्र के मॉडल स्कूल के समीप किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे चार अपराधकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

* एसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि लूटपाट की घटना में शामिल सभी अपराधी पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में संलिप्त होने के आरोप में जेल जा चुके हैं. एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि अब अपराधियों के खिलाफ ग्रामीणों का भी सहयोग मिलने लगा है. ग्रामीणों का सहयोग इसी प्रकार पुलिस का मिलता रहे तो जिले को अपराध मुक्त जिला बनायेंगे.

* छापामारी दल में पुअनि आलोक सिंह, पुअनि रवि प्रकाश राम , पुअनि सुशील कुमार थाना प्रभारी जलडेगा, पुअनि रविशंकर थाना प्रभारी कोलेबिरा, पुअनि देव कुमार राम जलडेगा थाना प्रभारी, पुअनि पंचम लाल राम जलडेगा थाना के अलावा सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे.

* पकड़े गए अपराधियों में प्रफुल लुगून करमघाट कोलेबिरा, नदिया साव कसडेगा थाना ठेठईटांगर, बालकिसुन उर्फ बालकिशोर प्रधान गुटबाहर थाना ठेठईटांगर एवं शीतल कंडुलना डोमटोली थाना कोलेबिरा के नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola