एक ही डोभा का पानी पीते हैं ग्रामीण व मवेशी

Updated at : 26 Apr 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही डोभा का पानी पीते हैं ग्रामीण व मवेशी

जलडेगा : प्रखंड की कोनमेरला पंचायत के बच्चा टोली के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. यहां के लोग डोभा का पानी पीने को विवश हैं. उसी डोभा से ही मवेशी भी पानी पीते हैं. गांव से कुछ दूर स्थित उक्त डोभा ही ग्रामीणों […]

विज्ञापन

जलडेगा : प्रखंड की कोनमेरला पंचायत के बच्चा टोली के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. यहां के लोग डोभा का पानी पीने को विवश हैं. उसी डोभा से ही मवेशी भी पानी पीते हैं. गांव से कुछ दूर स्थित उक्त डोभा ही ग्रामीणों के लिए सहारा बना हुआ है.

गांव में लगभग 15 परिवार रहता है. गांव में अब तक एक भी चापानल नहीं लगाया गया है. ग्रामीणों ने कई बार मुखिया एवं पदाधिकारियों से पेयजल की व्यवस्था करने की गुहार लगायी, किंतु सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा. गांव के ही करुणा कंडुलना, सुखनी कंडुलना, सुनीता कंडुलना, हीरामनी कंडुलना, मंगरी कंडुलना, अनिसा कंडुलना आदि का कहना है कि गर्मी के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है. गर्मी पड़ते ही डोभा का पानी भी सूखने लगता है. इस कारण परेशानी और भी बढ़ जाती है. ग्रामीणों ने शीघ्र जलमीनार बना कर पेयजल आपूर्ति करने की मांग प्रशासन से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola