रायडीह में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
रायडीह में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम

रायडीह प्रखंड मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी का पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और बीएलए-2 के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रायडीह रायडीह प्रखंड मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी का पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और बीएलए-2 के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सह जिला अध्यक्ष व दिशा सदस्य राजनील तिग्गा, दिशा सदस्य सह मास्टर ट्रेनर अनिरुद्ध चौबे, रूपेश कुमार सन्नी, प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल कुजूर, मंडल अध्यक्ष जगदीश इंदवार, करिया उरांव, शशिकांत बेक, सुरेश प्रसाद साहू, अंजली तिग्गा और दिव्या किंडो सहित 13 पंचायत अध्यक्ष तथा 71 बीएलए-2 मौजूद थे. संवाद कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर अनिरुद्ध चौबे ने बीएलए-2 और पंचायत कमेटी के सदस्यों को एसआइआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी. उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन और सुधार की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए फॉर्म 6, 7 और 8 भरने की पूरी प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि बीएलए-2 का दायित्व है कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करें और पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करें. प्रशिक्षण में बताया गया कि फॉर्म-6 का उपयोग नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए किया जाता है जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है. वे इस फॉर्म के माध्यम से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. वहीं फॉर्म-7 का उपयोग मतदाता सूची से किसी नाम को हटाने के लिए किया जाता है. जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत कमेटी का विस्तार कर उसे और अधिक सशक्त बनाया जायेगा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola